एनसीएल में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर आयोजित हुआ विशेष सत्र
साइबर सुरक्षित व्यवहार अपनाने और डिजिटल सतर्कता बढ़ाने का दिया संदेश
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत एक विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मियों व हितग्राहियों के बीच साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री कुलदीप वर्मा ने अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। सत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी, यूपीआई एवं ओटीपी से संबंधित साइबर ठगी, फिशिंग तथा सोशल मीडिया पर उत्पन्न होने वाले साइबर खतरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
प्रतिभागियों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने, ओटीपी एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करने, संदिग्ध ...


