प्रेस रिलीज़

प्रेस रिलीज़

कलपक्कम PFBR की ऐतिहासिक उपलब्धि में देवरिया के योगेश यादव की अहम भागीदारी

भाटपार रानी क्षेत्र के रुस्तम बयारी निवासी, देश की अत्याधुनिक परमाणु ऊर्जा परियोजना से जुड़े नई दिल्ली, अप्रैल 09: देश की परमाणु ऊर्जा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली कलपक्कम स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) परियोजना ने हाल ही में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस अत्याधुनिक और प्रतिष्ठित परियोजना में देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र के रुस्तम बयारी गांव के निवासी योगेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। योगेश यादव, पिता राघव जी यादव, लंबे समय से इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़े हुए हैं और तकनीकी कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। PFBR परियोजना भारत की तीन-चरणीय परमाणु ऊर्जा योजना का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को सुरक्षित करना ह...
प्रेस रिलीज़

क्या महाभारत सच में वैसा है जैसा टीवी में दिखाया गया? वरुण गुप्ता का नजरिया

नई दिल्ली, अप्रैल 08: महाभारत भारतीय संस्कृति का एक ऐसा आधार स्तंभ है, जिसे हम में से लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में जानता है। लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल आज भी बना हुआ है—क्या हम वास्तव में वही Mahabharat समझते हैं, जो मूल ग्रंथों में वर्णित है, या हमारी समझ केवल टीवी धारावाहिकों और लोकप्रिय कथाओं तक सीमित है? आज के समय में “Mahabharat truth” और “महाभारत का असली सच” जैसे प्रश्न तेजी से उभर रहे हैं। इसी संदर्भ में Varun Gupta Mahabharat research के क्षेत्र में एक उभरते हुए नाम के रूप में सामने आ रहे हैं, जो अपने प्लेटफॉर्म GrahRahasya Decoded के माध्यम से इस महाग्रंथ को एक नए दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि Mahabharat को समझने के लिए हमें उसके मूल स्रोतों (primary texts) तक जाना होगा। यही कारण है कि वे अपने अध्ययन में BORI Critical Edition, प्राचीन संस्कृत पांड...
प्रेस रिलीज़

सिद्ध अस्पताल के चेयरमैन डॉ अनुराग मेहरोत्रा की पहल :हॉस्पिटल ऑन व्हील्स से NCDs के खिलाफ अभियान

नई दिल्ली, अप्रैल 07: भारत एक ऐसी स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है जो संक्रमण से नहीं फैलती, फिर भी चुपचाप और लगातार लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) जैसे उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), डायबिटीज, हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और पुरानी श्वसन संबंधी बीमारियां अब देश में होने वाली अधिकांश मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। संचारी रोगों के विपरीत, ये स्थितियां धीरे-धीरे विकसित होती हैं, अक्सर बिना किसी स्पष्ट लक्षण के, और ज्यादातर तब पता चलती हैं जब नुकसान पहले ही अपरिवर्तनीय हो चुका होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2021 में ग्लोबल स्तर पर नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज के कारण कम से कम 4.3 करोड़ मौतें हुईं। भारत में स्थिति और भी चिंताजनक है। हाल के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2023 के बीच NCDs देश में कुल मौतों का लगभग 57-63% हिस्सा हैं। बदलाव स्पष्ट है: भारत का रोग बोझ...
प्रेस रिलीज़

दिल्ली में देश के प्रथम राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का हुआ भव्य आयोजन

नई दिल्ली, अप्रैल 07:  ज्योतिष हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो हजारों वर्षों से लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। लेकिन आज के आधुनिक युग में हमें विज्ञान और परंपरा दोनों को साथ लेकर चलना चाहिए। यह कहना है केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा का, वे शनिवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एस्ट्रो कल्चरल महोत्सव कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर प्राचीन विद्या का उपयोग सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के लिए किया जाए, तो यह समाज के लिए काफी उपयोगी हो सकती हैं। दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मानव अस्तित्व और ब्रह्माण्ड के बीच गहरे विश्वास को दर्शाने वाली ज्योतिष विद्या 21वीं सदी में भी अत्यंत प्रासंगिक है, आज के दौर में संवाद की गति बहुत तीव्र है, ऐसे में पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा देने वाले मंच सामाजिक दायित्व और सद्वाव बनाए रखन...
प्रेस रिलीज़

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

नई दिल्ली, अप्रैल 07: वन एवं नगरीय वंचित समाज के उत्थान को समर्पित वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर – 91, नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को सांय 05:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है । वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन श्रीराम की नीति, आदर्श एवं पराक्रम के अनुरूप नगरीय समाज को वनवासी व वंचित समाज से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम से प्रेरणादायी संदेश समाज को देना है। यह अयोजन केवल एक साहित्यिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने तथा भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त प्रयास है। डॉ कुमार विश्वास की ओजपूर्ण वाणी, प्रभावशाली प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक विचार कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान करेंगे । वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस...
प्रेस रिलीज़

ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें

नई दिल्ली, अप्रैल 03: अगर आप फाइनेंस में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो दो नाम आपने ज़रूर सुने होंगे: ACCA और US CMA। दोनों पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, और दोनों ही क्वालिफिकेशन बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने में मदद करती हैं और दोनों के लिए मेहनत भी खूब करनी पड़ती है। लेकिन सच यह है कि दोनों अलग-अलग करियर के लिए बने हैं। तो दोनों ही क्वालिफिकेशन के बारे में कुछ खास चीज़ें समझना आपके लिए बेहद ज़रूरी है। १) ACCA और US CMA में कौन सा ज़्यादा मुश्किल है? वैसे तो दोनों ही कठिन हैं लेकिन दोनों बिल्कुल अलग-अलग चीज़ें परखते हैं। तो पहले ACCA से शुरू करते हैं। ACCA उन लोगों के लिए बना है जो अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। इसमें कुल १३ पेपर होते हैं और यह दुनिया की सबसे बेहतरीन अकाउंटिंग क्वालिफिकेशन में से एक मानी जाती है। ACCA की K- लेवल पर पास...
प्रेस रिलीज़

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

डॉ. रस पाल कौर BAMS, आयुर्वेद विशेषज्ञ नई दिल्ली, अप्रैल 01: आज की आधुनिक जीवनशैली में महिलाओं में अनियमित माहवारी (Irregular Periods) और चेहरे पर अनचाहे बाल (Hirsutism) की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यह केवल बाहरी सौंदर्य या मासिक चक्र तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर के अंदर गहरे स्तर पर होने वाले हार्मोनल असंतुलन का संकेत है। विशेष रूप से Polycystic Ovary Syndrome (PCOS) आज इन समस्याओं का प्रमुख कारण बनकर उभर रहा है। यह समस्या महिलाओं के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को भी प्रभावित करती है। कई महिलाएँ इस विषय पर खुलकर बात नहीं कर पातीं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। आयुर्वेद की दृष्टि से कारण आयुर्वेद के अनुसार, यह विकार मुख्यतः वात और कफ दोष की असंतुलन तथा अग्निमांद्य (कमजोर पाचन शक्ति) के कारण उत्पन्न होता है। जब शरीर में “आम” (टॉक्सिन्स) का संचय होता है, तो यह ...
प्रेस रिलीज़

रियल्टी गुरुकुल का सफल शुभारंभ

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 01 अप्रैल: रियल एस्टेट क्षेत्र में एक नई दिशा और संरचित विकास की पहल करते हुए रियल्टी गुरुकुल, powered by Realty 21, का भव्य शुभारंभ इंदौर में किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स, डेवलपर्स, निवेशक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल एक लॉन्च इवेंट नहीं था, बल्कि रियल एस्टेट इंडस्ट्री को एक संगठित, शिक्षित और प्रोफेशनल दिशा देने की शुरुआत थी। इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं श्री एच. एस. मेहता, जो इंदौर के रियल एस्टेट क्षेत्र में एक विश्वसनीय और सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में रियल एस्टेट केवल प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, ज्ञान और दीर्घकालिक संबंधों का व्यवसाय बन चुका है। उन्होंने कहा: “रियल्टी गुरुकुल का उद्देश्य रियल एस्टेट इंडस्ट्री में प्रोफेशनलिज़्म, स्ट्रक्चर और एथ...
प्रेस रिलीज़

जैकसन ग्रुप ने सस्टेनेबल भविष्य को गति प्रदान करने के लिए सौरव गांगुली के साथ की साझेदारी

श्री समीर गुप्ता: जैक्सन ग्रुप के चेयरमैन, जैक्सन ग्रुप के नोएडा कार्यालय में ब्रांड एंबेसडर श्री सौरव गांगुली के साथ। मुंबई (महाराष्ट्र), मार्च 27: अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत बनाने और सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा देने के लिए अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया भारत के अग्रणी एनर्जी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सदनों में से एक जैकसन ग्रुप ने आज भारतीय क्रिकेटटीम के पूर्व कप्तान एवं जाने माने लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी ऐसे समय में की गई है जब भारत तेज़ी से अपनी नवीकरणीय ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है। यह कदम इनोवेशन, पैमाने एवं स्थायी समाधानों के ज़रिए भारत के ऊर्जा रूपान्तरण को बढ़ावा देने की जैकसन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आठ दशकों की विरासत के साथ जैकसन ग्रुप भरोसे,  दृढ़ता एवं भविष्य के अनुकूल इनोवेशन्स की ओर अग्रसर रहा है। गांगुली के बदलावकारी नेतृत्व...
प्रेस रिलीज़

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही संस्था SOS जनहित मेडिकल को हाल ही में एक महत्वपूर्ण निवेश प्राप्त हुआ है। यह निवेश मिस्टर नीरज पाटीदार और मिस्टर लोकेश पाटीदार द्वारा किया गया है, जिन्होंने संस्था के विज़न और भविष्य की संभावनाओं पर विश्वास जताते हुए इसमें अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। यह निवेश केवल आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि SOS जनहित मेडिकल के मिशन और सामाजिक उद्देश्य के प्रति एक मजबूत भरोसे का संकेत भी है। संस्था का लक्ष्य आम लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाएँ हर वर्ग के लिए सुलभ बन सकें। इसी उद्देश्य के साथ SOS जनहित मेडिकल लगातार अपने नेटवर्क और सेवाओं का विस्तार कर रहा है। नीरज पाटीदार और लोकेश पाटीदार का मानना है कि SOS जनहित मेडिकल जिस सोच और प्रतिबद्धता क...