मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड अबेकस का शानदार प्रदर्शन
जाह्नवी राठौड़ बनीं “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” बनीं मध्यप्रदेश की नंबर-1
नई दिल्ली, 12 मई: युसिमास मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित मध्य भारत की सबसे बड़ी अबेकस एवं मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम / उज्जैन के बच्चों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग 210 सेंटरों से 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को मात्र 8 मिनट में जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के 200 कठिन सवाल अधिकतम गति एवं शुद्धता के साथ हल करने का लक्ष्य दिया गया था। प्रतियोगिता को बच्चों के स्तर के अनुसार 12 अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था।
प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि विनर वर्ल्ड अबेकस रतलाम की छात्रा जाह्नवी राठौड़ ने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” का खिताब जीतकर रतलाम एवं उज्जैन का नाम गौरवान्वित किया। विशेष बात यह रही कि पिछ...
