Tag: national

यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव
नेशनल

यतीश कुमार का साहित्य के प्रति आपार लगाव

देश में हिंदी साहित्यिक की प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहा है Kolkata, Novembar 16: देश की सुप्रसिद्ध कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक यतीश कुमार की एक और पहचान एक अनुभवी कवि, लेखक और साहित्यकार के रूप में है। जो देश के साहित्य जगत में काफी चर्चित नाम माना जाता है। श्री कुमार ने हिंदी कविता और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए गत वर्ष कोलकाता में तीन दिवसीय ‘लिटरेरिया 2021’ का आयोजन किया था। जिसमें देशभर से 50 से अधिक साहित्यकारों ने भाग लिया था। इस आयोजन की आपार सफलता के कारण 18-20 नवंबर 2022 को एक बार फिर कोलकाता में हिंदी साहित्य के परिदृश्य ‘लिटरेरिया 2022’ के सफल आयोजन की तैयारी की जा रही है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है।श्री यतीश कुमार ने इस आयोजन के दूसरे संस्करण में यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि इस आयोजन में देशभर के...
जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास
नेशनल

जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास

एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर भारत, अक्टूबर 19: जोधपुर के एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर ने यूरोप में प्रसिद्ध आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 को पूरा कर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने 15 घण्टे और 40 मिनट के रिकॉर्ड टाईम में प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्राइएथलॉन को पूरा कर लिया। उन्होंने 6 अगस्त 2022 को यूरोप में आयोजित ट्राइएथलॉन में हिस्सा लेकर इस चैलेंज को पूरा किया था। आयरनमैन ट्राइएथलॉन को दुनिया के सबसे मुश्किल एक दिवसीय खेल आयोजनों में से जाना जाता है, जिसमें 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की सायक्लिंग और 42 किलोमीटर की मैराथॉन शामिल है। महेन्द्र सिंह चौहान और मीना कंवर इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले भारतीय युगल हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल चुनौती को पूरा कर देश का नाम रौशन कर दिया है। इस युगल के नाम अधिकतम-कुल 7 मैराथॉन्स प...
श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा की देश वासियों को बधाई
नेशनल

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा की देश वासियों को बधाई

भगवान विश्वकर्मा जयंती और विकास पुरुष प्रधान मंत्री मोदी का जन्मदिन एक विशेष संयोग सूरत। शिल्पकारों के इष्ट देव भगवान विश्वकर्मा की जन्म जयंती और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवम विकास पुरुष नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिन शनिवार को देशभर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हिंदू संगठन श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने भी देश की जनता को हार्दिक बधाई दी है। श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पकारों के इष्ट देव हैं। जिन्होंने रावण की सोने की लंका और द्वारका नगरी का निर्माण किया था। आज भगवान विश्वकर्मा की जन्म जयंती है। वहीं नए भारत का निर्माण करने वाले विकास पुरुष तथा लाखों हिंदुओं के हृदय में विराजमान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज जन्मदिन है। यह विशेष संयोग है कि एक ही दिन हम भगवान विश्वकर्मा की जयं...
हिन्दी के नए सितारें: हिन्दी साहित्य को किताबों से इंटरनेट तक पहुंचाने में युवा वर्ग रहा अग्रणी
नेशनल

हिन्दी के नए सितारें: हिन्दी साहित्य को किताबों से इंटरनेट तक पहुंचाने में युवा वर्ग रहा अग्रणी

देश की उन्नति में भाषा और साहित्य का अहम योगदान होता है। राष्ट्रभाषा ही देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए हमारे विचार व संवाद एक-दूसरे तक पहुंचाती है। इसके चलते हिंदी देशवासियों के बीच एक सेतु की तरह है। हिंदी भाषा विश्व में चीन के बाद सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत और विदेशों में करीब 50 करोड़ से भी ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं तथा इस भाषा को समझने वाले लोगों की संख्या करीब 90 करोड़ से अधिक है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हिंदी का प्रचार-प्रसार खूब फलता-फूलता दिख रहा है। वहीं आज इंटरनेट पर हिंदी साहित्य से संबंधित लगभग सौ ई-पत्रिकाएं देवनागरी लिपि में उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में इंटरनेट व सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए कई साहित्यिक संस्थाओं, लेखकों, साहित्य प्रेमियों व युवाओं ने हिन्दी साहित्य को भरपूर प्रचार-प्रसार किया।  हिन्दी दिवस 2022 पर हम ऐसे ही कुछ च...
“भारत एक विश्वगुरु के रूप में उभर रहा है”: MoS अश्विनी कुमार चौबे, BRICS CCI
नेशनल

“भारत एक विश्वगुरु के रूप में उभर रहा है”: MoS अश्विनी कुमार चौबे, BRICS CCI

नई दिल्ली, सितंबर 14: BRICS CCI ने स्टार्ट-अप सीरीज़ 2 का आयोजन किया। जिसमे देश के यूनिकॉर्न कम्पनीज के फाउंडर्स ने स्टार्टअप कंपनियों को अपने आइडियाज को सफल बिज़नेस बनाने के गुर सिखाये। श्री अश्विनी कुमार चौबे, मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट, कंस्यूमर अफेयर एवं फ़ूड व पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मंत्रालय, भारत सरकार, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने स्टार्टअप संस्कृति में भारतीय मूल्यों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम की नींव रखने वाले BRICS CCI के उपाध्यक्ष समीप शास्त्री ने कहा, “हमारे पास इनोवेशन की ताकत है, हमारे पास नए आइडिया हैं, हमारे पास युवा एनर्जी हैं और हम व्यापार करने के तरीके को बदल रहे हैं। हमारे स्टार्टअप बिज़नेस के नियम नए बना रहे हैं।’ रूहेल रंजन, अध्यक्ष, निवेश वर्टीकल, BRICS CCI ने कहा स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की न...
19 अगस्त से शुरू होगा इंडो-जापानी सीटीओ क्लब का 8वां लाइव समिट
नेशनल

19 अगस्त से शुरू होगा इंडो-जापानी सीटीओ क्लब का 8वां लाइव समिट

नई दिल्ली: आईजेसीटीओ की आयोजन समिति के सेक्रेटरी और कोर्स डायरेक्टर्स इंडो-जापानी सीटीओ क्लब के 8वें लाइव समिट का आयोजन कर रहे हैं, यह 3 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त 2022 से शुरू होगा और लीला एंबिएंस होटल, गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन श्री अनिल विज (गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री-हरियाणा सरकार) द्वारा 19 अगस्त को शाम 5 बजे किया जाएगा।एक सम्मेलन के रूप में आईजेसीटीओ , क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन -सीटीओ (हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली आर्टरीज में 100% ब्लॉक वाले रोगी) के क्षेत्र में सभी विकासों को शामिल करने के लिए लगातार सफल रहा है। पहले इन मरीजों का इलाज सिर्फ हार्ट सर्जरी से होता था लेकिन अब एंजियोप्लास्टी से भी इन मरीजों का इलाज किया जा सकता है। आईजेसीटीओ सम्मेलन के पिछले 7 संस्करणों में नए हृदय रोग विशेषज्ञ को सीटीओ केसेस ऑपरेट के लिए आवश्यक बारीक जानकारी, स्किल और टेक्नोलॉजी क...
बुन्देलखण्ड लिटरेचर फेस्टिवल कला-साहित्य और किसानो को दे रहा मंच, 14 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय फेस्ट
नेशनल

बुन्देलखण्ड लिटरेचर फेस्टिवल कला-साहित्य और किसानो को दे रहा मंच, 14 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय फेस्ट

झांसी: जैसा कि बुन्देलखण्ड के बारे में प्रचलित है कि यहां हमेशा ही प्रभावशाली व्यक्तित्वों ने जन्म लिया है और इस माटी की आत्मा को सहेजे रखने का प्रयास किया है। यूं ही नहीं आज बुन्देलखण्ड अपने आप में एक अनूठी एवं दिव्य विरासत है, इसे सहेजा गया है। प्राचीन समय से ही आविर्भाव से आधुनिकता की ओर बढ़ते मानवीय विकासों के अनेकों दौर आये, हर दौर में कुछ आधुनिकताओं को अपनाया गया और कुछ लुप्त होती विरासतों को बचाया गया। सभ्यताएँ विकसित होती गयीं मगर इस बुन्देली भूमि पर जन्मी अनेकों विभूतियों ने इस अंचल की आत्मा को न मरने दिया। आज भी भौतिकवाद की ओर बढ़ती मानव सभ्यताओं के बीच बुन्देलखण्ड अपनी एतिहासिक विरासतों और संस्कृतियों की पूंजी लिये विकास के समांतर खड़ा है। जैसा कि अवधार्य है समय-समय पर इस भूमि की साहित्यिक , ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं कलात्मक विरासतों को सहेजे रखने के लिये अनेकों प्...
रामचरित मानस का सुमिरन बिना हवाई जहाज त्रिभुवन की यात्रा कराता है : मोरारीबापु
नेशनल

रामचरित मानस का सुमिरन बिना हवाई जहाज त्रिभुवन की यात्रा कराता है : मोरारीबापु

महुवा में चार दिवसीय तुलसी जन्मोत्सव संपन्न तलगाजरडा: श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी रामचरित मानस के रचयिता पू. गोस्वामी तुलसीदासजी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष पू. मोरारीबापू के पावन सानिध्य में वर्ष 2010 से शुरू हुई श्रृंखला इस वर्ष 2022 में 12 मनकों के रूप में आज चार दिवसीय तुलसी जन्मोत्सव के भागरूप पूर्ण हुई। जैसा कि सभी जानते हैं कि, रामचरित मानस के विद्वानों और इस क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं को विशेष तौर पर सम्मानित करने के लिए तुलसी पुरस्कार, व्यास और वाल्मीकि पुरस्कार अर्पित किए जाते है। वर्ष 2010 की श्रृंखला में और वर्ष 2015 से वाल्मीकि और व्यास पुरस्कारों की पूर्ति की गई थी। पुरस्कार प्राप्त करने वालों को सूत्रमाला, प्रशस्ति पत्र और 1.5 लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष के दौरान इन क्षेत्रों में योगदान देने वाले नौ गणमान्य व्यक्...
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल बना रहे हैं नए ‘मुनाफ’
नेशनल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल बना रहे हैं नए ‘मुनाफ’

5 अगस्त 2022: कुछ साल पहले भरूच और बरौडा जिलों के हर क्रिकेट मैदान में “मुन्ना, मुन्ना, मुन्ना” के नारे गूंजते थे और बाद में यह नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगा। 2011 विश्व कप विजेता टीम में भी उन्हें ‘अज्ञात योद्धा’ कहा जाता था। अब यह योद्धा अपने जैसे योद्धाओं की सेना तैयार करने की ठान चुका है। यह ‘ मुन्ना ‘ तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल हैं जिन्हें इखर एक्सप्रेस के नाम से जाना जाता है। रिटायरमेंट के बाद बैठने के बजाय 140 किमी प्रति घंटे की सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वाले मुनाफ पटेल बरौडा क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में इसी तरह की ‘प्रतिभा’ खोजने और विकसित करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। मुनाफकी मेहनत भारतीय क्रिकेट को भविष्य में मुनाफ जैसा एक और तेज गेंदबाज दे सकती है। मुनाफ से ट्रेनिंग लेकर गांवों के युवा भारतीय क्रिकेट टीम में कर ...
आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए तैयारी में जुट गए हैं रोहित जांगिड़
नेशनल

आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए तैयारी में जुट गए हैं रोहित जांगिड़

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई मेडल जीतकर ना सिर्फ जयपुर का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाले वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत रोहित जांगिड़ मार्च में जैसलमेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाया। अब सितंबर में भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमे सभी राज्य के पुलिसकर्मी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय आयोजित नहीं हो रही थी, जैसे ही कोरोना का प्रभाव कम हुआ, रोहित आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। पुलिसकर्मी रोहित ने तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली। जिसमें भारत बन...