दक्षिण गुजरात के जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाला सूरत का किरण हॉस्पिटल देश में सर्वप्रथम
साउथ गुजरात के लोगो के लोगो के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। कोई भी व्यक्ति जिसे रक्त की जरुरत हो उसे बिलकुल मुफ्त में ब्लड बोतल प्रदान किया जाएगा। दक्षिण गुजरात के किसी भी अस्पताल में मरीजों को मुफ्त में रक्त उपलब्ध कराने के लिए देश में अपनी तरह की पहली पहल सूरत स्थित किरण मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल ने शुरू की है।
आपातकालीन स्थिति में रक्त का अनुरोध करने वाले मरीजों से ब्लड बैंकों और अस्पतालों द्वारा 800 रुपये से 1,600 रुपये के बीच शुल्क लिया जाता है। गरीब मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं है।
किरण अस्पताल के चेयरमैन मथुर सवानी ने कहा, ‘रक्तदानकर्ता ब्लड बैंकों और अस्पतालों को मुफ्त में दान कर रहे हैं। बदले में, ब्लड बैंक और अस्पताल रक्त की पैकेजिंग और प्रसंस्करण के लिए एक निश्चित राशि लेते हैं। मैं कई दानदाताओं से मिला जो नियमित रूप से अपना रक्तदान कर रहे ह...




