कौन हैं बलिया के आशुतोष पाण्डेय, जिनका पैर छूने लगे अमिताभ बच्चन, KBC से आई गजब की तस्वीर!
नई दिल्ली, सितंबर 8: अभी जारी “कौन बनेगा करोड़पति “के 17 में सीजन में एक जबरदस्त वाकया देखने को मिला, जब आशुतोष कुमार पाण्डेय, जो कि एक आईआरएस अधिकारी हैं और अभी आगरा में डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स के रूप में कार्यरत है, ने हिस्सा लिया।
इस सीजन के पहले एपिसोड में जब आशुतोष फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट में जीत कर जल्दी 5 खेलने आए, तो अमिताभ बच्चन ने बाकी प्रतियोगियों की तरह उनका परिचय पूछा। जैसे ही आशुतोष ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया से आते हैं और वर्तमान में आगरा में डिप्टी कमिश्नर इनकम टैक्स के रूप में कार्यरत हैं। इतना सुनते ही अमिताभ बच्चन पल भर के लिए असंमजस में पड़ गए। अमिताभ बच्चन कहते हैं, “भाई साहब, आपसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई, हम आपसे हाथ मिलाते हैं, कहिए तो हम आपके चरण पड़ते हैं। हम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आगे हमेशा ऐसे ही आना चाहेंगे। बस यदा कदा अगर हमारा मामल...







