केएनपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ने उच्च शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में लहराया परचम, 2023 पासिंग आउट बैच के छात्रों को मिले शानदार जॉब ऑफर
केएनपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के 70 छात्रों को कैंपस जॉब, 100 से ज्यादा अगले दौर के लिए चयनित
भोपाल में मिसरोद स्थित केएनपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में विभिन्न कंपनियों ने जॉब के लिए विश्वविद्यालय के 70 से अधिक छात्रों का चयन किया.
केएनपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में विभिन्न कंपनियों ने जॉब के लिए संस्था के 70 से अधिक छात्रों का चयन किया. देश और दुनिया की मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी हासिल करने वाले इन छात्रों के अलावा केएनपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के 100 से ज्यादा अन्य छात्र अगले दौर के लिए चयनित हुए हैं. संस्था प्रशासन के मुताबिक, यहां करीब 30 से ज्यादा नमी-गिरामी कंपनियां छात्रों को वर्चुअल तथा स्पॉट इंटरव्यू के जरिये जॉब ऑफर करने के लिए पहुंचीं. ऑफलाइन इंटरव्यू का आयोजन इंजीनियरिंग फैकल्टी के ऑडिटोरियम और संस्था के प्लेसमेंट सेल के कार्यालय में किया गया.
इस जॉब फेयर के लिए कई ...








